ब्रेंडन मैकुलम का विराट की टीम के खिलाफ शतक लगाने का ऐलान

macculumनई दिल्ली, । ब्रेंडन मैकुलम का विराट की टीम के खिलाफ शतक लगाने का ऐलान। आइपीएल 10 में लगातार रनों की बारिश हो रही है। बल्लेबाज़ गेंदबाज़ों पर हावी हो रहे हैं, वहीं गेंदबाज़ भी बल्लेबाज़ों को चकमा देने के लिए लगातार अपने दिमाग का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बल्ले और गेंद की इस लड़ाई में अभी तक को जीत बल्लेबाज़ों की ही हुई है। ऐसा ही एक बल्लेबाज़ एक विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चुनौती दे रहा है।
ये बल्लेबाज़ और कोई नहीं गुजरात लायंस के सलामी बल्लेबाज़ ब्रेंडन मैकुलम हैं। आइपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात लायंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच ब्रेंडन मैकुलम का आइपीएल का 100वां मुकाबला होगा। ब्रेंडन ने आइपीएल में मैचों का शतक लगाने से पहले अपनी खुशी का इजहार ये ट्वीट कर किया।
मैकुलम के नाम आइपीएल में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस धुरंधर बल्लेबाज़ ने आइपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 73 गेंदों में नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। वो मुकाबला भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ ही था। आइपीएल का ये 10वां सीजन हैं और अब भी मैकुलम का जलवा जारी है। इस आइपीएल में भी मैकुलम का बल्ला विरोधी गेंदबाज़ों पर जमकर बरस रहा है। इस आइपीएल के 7 मैचों में उन्होंने 264 रन बनाए है। इस बार उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर अभी तक 72 रन है। इन 7 मैचों में मैकुलम ने दो बार हाफ सेंचुरी भी जमाई है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *