ब्राजील फुटबाल टीम को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 शव बरामद

बोगोटा। ब्राजील की एक फुटबाल टीम के खिलाड़ियों समेत 72 लोगों को लेकर जा रहा विमान मेडलिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान 9 स्टाफ मेंबर्स के होने की भी खबर बताई जा रही है। विमान में सवार 81 लोगों में से 75 के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। brazil football team

brazil football team

जबकि हाल में समाचार एजेंसी एएफपी से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक 6 लोगों के घायल होने की खबर है।

मेडलिन के मेयर फेडरिको गुटिरेज ने कहा कि दुर्घटना में लोगों के जीवित बचे रहने की संभावना है।

उन्होंने ब्लू रेडियो से कहा,‘‘ यह बड़ी दुर्घटना है।’’ उन्होंने बताया कि राहतकर्मी और एंबुलेंस रवाना कर दिये गए हैं।

हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मेडलिन हवाई अड्डे ने इसकी पुष्टि की कि बोलिविया से रवाना हुए विमान में शेपेकोऐंसे फुटबाल टीम थी।

इस टीम को कल मेडलिन में एटलेटिको नेशनल के खिलाफ कोपा सुडामेरिका फाइनल्स खेलना था।

www.naqeebnews.com

# brazil football team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *