500 करोड़ के बजट वाली ‘ब्रह्मास्त्र’ है बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म

आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से आलिया भट्ट ने दो तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एक्टर रणबीर कपूर भी हैं।इन तीनों के बैकग्राउंड में देवी काली की बड़ी सी मूर्ति है।

500 करोड़ के बजट वाली 'ब्रह्मास्त्र' है बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म

ब्रह्मास्त्र में महानायक अमिताभ बच्चन और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं। इसे बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। इसका बजट 500 करोड़ रुपए का है। फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। बहुत जल्द ही इसका पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा।

पहली तस्वीर में तीनों का बैक पोज है। तीनों मां काली तरफ सिर करके खड़े हैं। आलिया और अयान के हाथ में कुछ पैपर्स दिख रहे हैं। जो फिल्म की स्क्रिप्ट हो सकती है। जबकि रणबीर के हाथ आगे की तरफ हैं।

दूसरी तस्वीर में कैमरा के तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं। इसमें तीनों एक चेयर पर बैठे हैं। आलिया और अयान की चेहरे पर एक बड़ी हंसी देखी जा सकती है.इस तस्वीर में रणबीर के हाथ में भी पेपर्स दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया अयान और रणबीर को ‘मैजिकल ब्वॉयज’ बताया है, जो सबकुछ कर सकते हैं। आलिया ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा-“इस जर्नी में शामिल होना एक आशीर्वाद है। इन मेजिकल ब्वॉयज ने सबकुछ बेहतरीन बनाया है। ये तो सिर्फ एक शुरुआत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *