‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस वर्ष के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने 16 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक दी। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओँ में 6200 स्क्रीन पर रिलीज हुई। इस फिल्म की हिंदी भाषा रिलीज़ 4 हजार स्क्रीन्स पर हुई। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कई रिकॉर्ड्स बनाने के मूड में नज़र आ रहा है।

'आदिपुरुष' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस वर्ष के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है

ओपनिंग डे पर ‘आदिपुरुष’ को उम्मीद के मुताबिक शानदार रिस्पॉन्स मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म ने फर्स्ट डे 95 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है। ये सभी पांच भाषाओं में फिल्म की पहले दिन की कमाई बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष को विदेश में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के शुरूआती आंकड़ों की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंचने की खबर है।

ज़्यादातर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म इस वीकेंड बंपर कमाई करने वाली है। वीक डे में इन आंकड़ों को देखते हुए इसे शानदार कलेक्शन माना जा सकता है। अब सभी को वीकेंड में होने वाले बड़े धमाके का बेसब्री से इंतजार है। एक्सपर्ट का मानना है कि वीकेंड में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *