गाजा पर बमबारी जायज़ नहीं- एंजेलिना जोली

मानवाधिकार कार्यकर्ता और हॉलीवुड ऐक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया।

गाजा पर बमबारी जायज़ नहीं- एंजेलिना जोली

एंजेलिना जोली का कहना है कि इजराइल में जो हुआ, उससे गाजा की नागरिक आबादी पर बमबारी करने का कोई मक़सद नहीं बनता। आगे एंजेलिना कहती हैं कि कुछ ट्रक की सहायता गाजा की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते हैं।

एंजेलिना ने इस क्षेत्र में अपने कई वर्षों के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सहायता की सख्त जरूरत है – और इज़राइल की प्रतिक्रिया केवल मामले को बदतर बना रही है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस ने गाजा में ईंधन और पानी की सप्लाई रोकने को सामूहिक सजा भी बताया है। इस पर एंजोलीना कहती हैं कि गाजा के लोगों के पास जाने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है, भोजन तक पहुंच नहीं है, निकासी की कोई संभावना नहीं है और सीमा पार शरण लेने का कोई बुनियादी मानवाधिकार नहीं है।

गाजा में रहने वाले नागरिकों का समर्थन करते हुए एंजेलिना जोली का कहना है, कि गाजा की कुल आबादी 20 लाख है, जिनमें से आधे बच्चे हैं, जो दो दशकों से घेराबंदी में रह रहे हैं।

एंजेलिना आगे कहती हैं कि उन्होंने गाजा के लिए चिकित्सा राहत प्रयासों के लिए दान दिया है, और डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स को एक ऐसे संगठन के रूप में उजागर किया है जिसका वह इस समय समर्थन और अनुसरण कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *