रामगोपावल वर्मा की फिल्म ‘गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ’ पर उठी बैन की मांग

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा हैं। एक बार फिर आरजीवी विवादों में छा गए हैं। आपको बता दें कि रामगोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म ‘गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ’ मुसिबतों में फंसती नजर आ रही हैं।

 

जानकारी के मुताबिक दक्षिण भारत में बीजेपी की एक महिला मोर्चा की नेता ने विजयवाड़ा के सूर्यापेट थाने में फिल्म के खिलाफ बैन की मांग उठाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत फिल्म के कंटेंट को लेकर की गई है जिसमें कहा गया है कि फिल्म का टीज़र भारतीय समाज में दिखाने लायक नहीं है।

 

यहीं नहीं फिल्म को लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। आपको बता दें कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ’ का हाल ही में पोस्टर और ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। रिलीज के बाद ही यह फिल्म चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं।

 

रिलीज के बाद ही फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा हैं। फिल्म के ट्रेलर से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी बोल्ड होगी। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि एक ओर फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *