बॉलीवुड में रक्षाबंधन

देशभर में 3 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्योहार आम आदमी से लेकर सेलेब्स के लिए भी बहुत स्पेशल है. तो इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने अंदाज में लोगों को और अपनों को रक्षाबंधन की बधाई दी है. अमिताभ बच्चन से लेकर रिया कपूर तक, सभी ने भाई-बहन की स्पेशल बॉन्ड‍िंग पर फोटोज शेयर किए हैं.

अमिताभ ने तीन तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है जिसमें अभ‍िषेक बच्चन-श्वेता बच्चन के बचपन और अभी की तस्वीर है, साथ ही आराध्या बच्चन और अगस्त्य नंदा की फोटो भी शामिल है. इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- ‘भाई द्वारा बहन की सुरक्षा का वचन, उसके बाजू में खड़े होने का वचन, मुसीबत में उसका हाथ पकड़ने का वचन, बुराईयों से उसे बचाने का वचन और उसे यह याद दिलाने का दिन कि कुछ भी हो वो हमेशा उसके बगल में मौजूद है…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *