पहली बार इस देश में रिलीज होने जा रही है सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’, आमिर खान से होगी टक्कर

बई। बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के सुल्तान कहे जाने वाले दबंग खान सलमान खान अपने फैंस को एक ओर गुड न्यूज देने जा रहे हैं। जी हां आपको बता दें कि सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान अब चीन में रिलीज होने जा रही हैं। आपको बता दें कि चीन में बॉलीवुड फिल्मों का दबदबा बन रहा हैं।

खबरों की मानें तो यश राज फिल्म ने चीन में सुल्तान को रिलीज कराने के लिए ई स्टार्स चाइना के साथ साझेदारी की है। आपको बता दें कि चीन में ये पहली फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं। चीनी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज की शुरुआत आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल से हुई थी। उसके बाद बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुई। इस लिस्ट में आमिर खान की दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की।

खबरों की मानें तो सामने आ रहा है कि फिल्म सुल्तान को 11,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का लक्ष्य एक दिन में ही 40,000 शो का हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पहलवान की है जो अपने प्रेम को वापस पाने के लिए दोबारा कुश्ती करता है। इस फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक अली अब्ब्स जफर के द्दारा किया गया हैंं।

आपको बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म भारत में दो साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नजर आई थी। अनुष्का और सलमान खान की इस जोड़ी वाली फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *