बॉलीवुड इतिहास की सबसे मंहगी फिल्म में काम करने जा रही है दीपिका पादुकोण

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर सुपर वंडर वुमेन का किरदार निभाती नजर आयेंगी। ‘पद्मावत’ के बाद दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म का इंतजार सभी को है। कहा जा रहा है कि दीपिका सुपर हीरो फ़िल्म के लिए गियर अप हो रही हैं।

इस फ्रेंचाइजी के दो भागों की योजना भी तैयार हो चुकी है और ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है।

 

दीपिका का ये किरदार हॉलीवुड सुपर वुमन वंडर वुमन की तरह होगा। इसे निभाने के लिए दीपिका मार्शल आट्स का गहन प्रशिक्षण लेने वाली हैं। दीपिका के साथ अभी बातचीत के दौर चल रहे हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जाता है, जिसके लिए निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है।

 

दीपिका पद्मावत के बाद विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर फिल्म सपना दीदी करने वाली थीं, लेकिन इरफ़ान की तबीयत बिगडऩे के बाद वो फ़िल्म फिलहाल रुक गयी है। हिंदी सिनेमा में बहुत कम फिल्में ऐसी आयी हैं, जिनमें किसी महिला कलाकार को सुपर वुमन बनाकर पेश किया गया हो। द्रोण में प्रियंका चोपड़ा का करेक्टर सुपर पॉवर से लैस दिखाया गया था।

 

पिछले साल कृष 4 को लेकर खबरें आयी थीं कि रितिक रोशन की इस सुपर हीरो फ्रेंचाइजी में एक किरदार वंडर वुमन की तर्ज पर होगा और इसके लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के ही नाम सामने आये थे, लेकिन तब रितिक ने कहा था कि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लिहाजा इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *