बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार संतोषी अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार संतोषी को दिल से संबंधित बीमारी की वजह से बुधवार को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दिल से संबंधित परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। हम और जानकारी अभी साझा नहीं कर सकते हैं।

संतोषी ने गोविंद निहलानी की ‘अद्र्ध सत्य’ में सहायक निर्देशक के तौर पर अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। उन्होंने घायल, दामिनी, अंदाज अपना-अपना घातक, पुकार, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है।

वह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *