नाइजीरिया में बोको हराम ने की 31 मछुआरों की हत्या

कानो। उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में चाड झील के द्वीपों पर चरमपंथी संगठन बोको हराम के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 31 मछुआरे मारे गए।

हथियारों से लैस उग्रवादी शनिवार को झील में डुगुरी और डबार वनजाम द्वीपों में घुसे और वहां काम कर रहे मछुआरों पर हमला कर दिया मैदुगुरी में जिहादियों से लडऩे वाले स्थानीय मिलीशिया के एक सदस्य बाबाकुरा कोलो ने एएफपी से कहा, बोको हराम ने डुगुरी और डबार वनजान द्वीपों पर हमला किया और 31 लोगों को मार दिया।

 

उन्होंने डुगुरी में 14 लोगों की हत्या की और डबार वनजाम में 17 लोगों की हत्या की। बोको हराम ने गत कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में हमले करके संचार सेवाओं को नष्ट कर दिया है जिसके कारण हमले की खबर फैलने में देर लगी।एक मछुआरे सालाउ इनुवा ने कहा कि बोको हराम ने पहले डुगुरी द्वीप पर हमला कर 12 मछुआरों को मार डाला। हमले में घायल दो अन्य मछुआरों की बाद में मौत हो गई।

 

इनुवा ने कहा कि हमलावर दो समूहों में बंटे हुए थे। पहले समूह ने डुगुरी में हमला किया जबकि दूसरे समूह ने डबार वनजाम में हमला किया जहां वे उन लोगों का इंतजार कर रहे थे जो डुगुरी में हमला होने से भागकर आए। उन्होंने डबार वनजाम में 17 लोगों को मार डाला।सेना और नाइजीरिया के अधिकारियों ने अभी तक हमलों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *