अमेरिका के नेशविल में क्रिसमस पर जोरदार धमाका

अमेरिका के नेशविल में क्रिसमस की सुबह एक वाहन में विस्फोट हुआ और एक बड़े क्षेत्र में खिड़कियों के कांच टूटकर और अन्य मलबे बिखर गए।

आसपास की इमारतों में कंपन महसूस किया गया और लोग सहम गए। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जांच के बाद इसे किसी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है।

मेट्रो नेशविल पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे विस्फोट हुआ जिसके बाद प्रांतीय और संघीय अधिकारियों के साथ-साथ अग्निशमन विभाग और अन्य आपात सेवाएं वहां पहुंच गईं। घटनास्थल पर आग की लपटें और काला धुंआ उठता देखा गया। यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है और रेस्तरां और कई अन्य खुदरा दुकानें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *