उत्तर प्रदेश :आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो बम धमाके

आगरा  : उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेवले स्टेशन के पास दो धमाके होने की खबर है। हालांकि, दोनों धमाके ज्यादा बड़े पैमाने के नहीं थे। आगरा डीआईजी महेश के मिश्रा ने कहा है कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। Blast

Blast

डीआईजी ने बताया कि इससे पिछली रात को एक पत्र भी मिला था। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उसका धमाकों से कोई संबंध नहीं था।

पहला बम किसी कूड़ा उठाने वाले ट्रेक्टर में था वहीं दूसरा बम एक घर की छत पर। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। किसी को चोट पहुंचने की खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले ताज महल को उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। यह धमकी एक वेबसाइट पर पब्लिश की गई थी। ताजमहल को निशाना बनाए जाने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार (17 मार्च) को यमुना नदी किनारे स्थित इस इमारत के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।

लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने धमकी मिलने की खबरों को बहुत महत्व नहीं दिया था। स्थानीय समाचार पत्रों ने वेबसाइट पर दर्शाए गए ताजमहल के ग्राफिक्स की तस्वीर प्रकाशित की है, जिसमें एक आतंकवादी भी साथ खड़ा है।

www.naqeebnews.coom

# Blast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *