थाइलैंड के रिजॉर्ट में दो धमाके, चार की मौत कई विदेशी घायल

 

हुआहिन। थाईलैंड में थोड़ी देर के अंतराल पर दो धमाके होने की खबर है। ये धमाका हुआहिन में समुद्र किनारे बने एक रिजॉर्ट में हुआ जिसमें चार लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 11 लोग घायल हुए हैं। स्‍थानीय पुलिस के अनुसार घायलों में कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

thailand

जानकारी के मुताबिक धमाकों में मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया है। दोनों धमाके आधे घंटे के अंदर किए गए। पुलिस ने जानकारी दी है कि बम पौधों के गमलों में रखे हुए थे और इनमें मोबाइल के माध्‍यम से धमाका किया गया है। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्‍पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि बमों को गमलों में छुपाकर रखा गया था और मोबाइल फोन के जरिए आधे घंटे के अंतराल पर एक के बाद एक का विस्फोट किया गया। सूत्रों के मुताबिक थाईलैंड के दक्षिणी तीन प्रांतों में विस्फोट की घटनाएं होती हैं क्योंकि यह क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित है। हालांकि देश के पर्यटक स्थलों पर इस तरह के हमले अमूमन नहीं होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *