जर्मनी के कैफे में धमाका, एक की मौत, 11 घायल

नूरेमबर्ग। जर्मनी के नूरेमबर्ग के पास आंसबाख सिटी में धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि धमाका एक कैफे में हुआ। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी गई है।

Video grab of emergency workers and vehicles following an explosion in Ansbachधमाके की वजह के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि धमाके के दौरान कैफे में काफी भीड़ थी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, शहर में ऐसी वारदात को जानबूझकर अंजाम दिया गया है। वहीं, कुछ लोग इसे गैस धमाके को हादसे की वजह बता रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस की घेराबंदी जारी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां उन सभी का इलाज किया जा रहा है।

दो दिन पहले जर्मनी के म्यूनिख शहर में ओलंपिया शॉपिंग मॉल में फायरिंग हुई थी। इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। पुलिस रिपोर्ट की मानें, तो शूटर ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *