उत्तरी तेहरान के एक क्लिनिक में धमाका, 19 की मौत

तेहरान के एक क्लिनिकट में ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर फट जाने से एक धमाका हुआ जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए।

तेहरान के फ़ायर ब्रिगेड विभाग के प्रवक्ता जलाल मलेकी ने बताया कि राजधानी के उत्तर में स्थित एक उपचार केंद्र में ऑक्सीजन का सिलेंडर फट जाने से धमाका हो गया और फिर आग लग गई जिसके चलते कम से कम 19 लोग हताहत और 14 घायल हो गए। उन्होंने बुधवार को इस बात का उल्लेख करते हुए कि अभी खोज अभियान जारी है, बताया कि फ़ायर फ़ाइटर्स की कोशिशों से घटना स्थल से बीस लोगों को बचा लिया गया।

 

तेहरान के फ़ायर ब्रिगेड विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस उपचार केंद्र में विस्फोट के कारण लगने वाली आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। आग लगने के कारण घायल होने वाले सात लोगों को साधारण से उपचार के बाद अस्पताल से जाने की अनुमति दे दी गई है जबकि सात अन्य को एडमिट कर लिया गया है। ज्ञात रहे कि मंगलवार की रात इस उपचार केंद्र के भूमिगत मंज़िले में ऑक्सीजन का सिलेंडर फट जाने से धमाका हो गया और इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। राष्ट्रपति रूहानी ने इस घटना की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *