बीजेपी की तीसरी लिस्ट जरी स्वामी प्रसाद मौर्या को भी टिकट

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 67 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। Bjp

Bjp

इसमें बहुजन समाज पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मोर्य को भी टिकट दिया गया है।

उनके बेटे को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। उनका नाम पहली आई लिस्ट में शामिल था। इसके अलावा शौर्य प्रताप शाही को भी टिकट दिया गया है।

उन्हें पत्थरदेवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बाकी कुछ प्रमुख सीटों पर जिन लोगों को टिकट मिला उनके नाम इस प्रकार हैं –

लालगंज से दरोगा सरोज को टिकट मिला। वाराणसी दक्षिण से नीलकंड तिवारी, वाराणसी उत्तर से रविंद्र जायसवाल और वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा गाजीपुर से संगीता बलवंत बिंद को टिकट मिला है।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 155 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। उस लिस्ट में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट देने का ऐलान किया गया था। इसके अलावा रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट मिला।

उत्तरप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी का चुनाव सात चरणों में होगा। उसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इसमें सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं।

www.naqeebnews.com

# Bjp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *