कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया संकल्प पत्र

कर्नाटक चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। इस संकल्प पत्र को प्रजा ध्वनि का नाम दिया गया है।

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया संकल्प पत्र

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है। बेंगलुरु में भाजपा मुख्यालय से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे। इस संकल्प पत्र को प्रजा ध्वनि का नाम दिया गया है।

घोषणापत्र में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में वादों की घोषणा की। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा राज्य में भी समान नागरिक संहिता के लिए पैनल गठन करने की बात की गई है। किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपये दिए जाने के अलावा बीपीएल परिवारों के लिए मुफ्त तीन सिलेंडर देने की भी बात कही गई गई है। यह सिलेंडर युगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के अवसर पर उपलब्ध कराये जायेंगे।

भाजपा द्वारा प्रजा ध्वनि में किये गए वादे इस तरह हैं-

  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए पैनल गठन करने का वादा किया गया है।
  • बीपीएल परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का वादा किया गया है।
  • बीपीएल परिवारों के लिए मुफ्त तीन सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सिलेंडर उन्हें युगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के अवसर पर उपलब्ध होंगे।
  • किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • पांच लाख के ऋण पर ब्याज न देने की बात कही गई है।
  • बीपीएल परिवारों के लिए भाजपा ने पांच किलो अन्न देने का वादा किया है।
  • हर वॉर्ड में अटल आहार केंद्र बनाने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *