प. बंगालः रथ यात्रा की इजाजत न मिलने पर बोले अमित शाह- बदलाव से डरीं ममता

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प. बंगाल में आयोजित रथ यात्रा को रोके जाने से भड़के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सीएम ममता राज्य में भाजपा के पक्ष में हो रहे बदलाव से डर गईं हैं। अमित शाह ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के बाद भाजपा का समर्थन देखने के बाद से ममता बनर्जी की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि हमने रथ यात्रा की इजाजत 8 बार मांगी, लेकिन नहीं मिली।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल में भाजपा के रथयात्रा कार्यक्रम पर अनिश्चितता की स्थिति के बाद पार्टी ने आगे की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को यहां आपात बैठक बुलाई। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भाजपा को कूचबिहार में रथयात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी थी। पश्चिम बंगाल सरकार ने इसकी अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा था कि इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को यहां से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था। पार्टी ने शाह की प्रस्तावित रैली और रथयात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है। भाजपा ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश का इंतजार करेगी। उच्च न्यायालय ने दोपहर 12:30 बजे भाजपा की अपील पर सुनवाई करने को कहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *