कटियार ने कहा- विकास,रोजगार, शिक्षा सब है लेकिन राम मंदिर के बिना सब बेकार

लखनऊ : बीजेपी सांसद विनय कटियार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने राम मंदिर को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि यहां पर विकास, रोजगार, शिक्षा सब दी गई है लेकिन राम मंदिर के बिना ये सब बेकार है। Bjp

Bjp

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर बनकर रहेगा। विनय कटियार ने यह बात अयोध्या में कही। अयोध्या में आज (27 फरवरी) राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए पांचवे चरण की वोटिंग जारी है।

वहीं यह पहली बार नहीं है जब विनय कटियार ने पहली बार राम मंदिर का मुद्दा उठाया है। इससे पहले भी वह राम मंदिर पर ऐसे ही बयान दे चुके हैं।

हाल ही में उन्होंने एक फैजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं किया गया तो इसके विरुद्ध प्रचंड आंदोलन किया जाएगा।

उस दौरान उन्होंने राम मंदिर को तीन तरह से बनाए जाने की बात कही थी। कटियार ने कहा था, “पहला तरीका कोर्ट राम मंदिर बनाने की मंजूरी दे।

दूसरा तरीका यह है कि संसद में राम मंदिर के लिए कानून बनाकर इसे पास कराया जाए और तीसरा तरीका देश की आम जनता से राम मंदिर बनाने के लिए सहमति लें”।

सिर्फ इतना ही नहीं इससे पहले तो उन्होंने एक और रैली में कहा था कि जैसे बाबरी ढांचा गिराया गया था वैसे ही मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। वहीं उन्होंने राम मंदिर का विरोध करने वालों को अराजक तत्व भी बताया था।

गौरतलब है कि राम मंदिर के मुद्दे को बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी जगह दी है। घोषणापत्र में कहा गया है कि बीजेपी की सरकार बनने पर संवैधानिक तरीकों से जल्द से जल्द राम मंदिर बनवाने की कोशिश की जाएगी।

राम मंदिर के घोषणापत्र में होने से पार्टी के कुछ नेता वक्त-बेवक्त विवादित बयान देते रहते हैं और ऐसा पहली बार नहीं है जब विनय कटियार ने राम मंदिर को लेकर कोई टिप्पणी की है। वहीं बीते दिनों विनट कटियार इससे पहले भी प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने विवादों में रहे थे।

www.naqeebnews.com

# Bjp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *