राजधानी लखनऊ में 16 सितंबर को बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बता दें, कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के लखनऊ प्रवास का कार्यक्रम आ चुका है। bjp leaders

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र को तोहफा देने के लिए झूलेलाल वाटिका में होने वाले समारोह में शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी भी होंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश कार्यालय में अमित शाह बीजेपी यूपी इंचार्ज ओम माथुर के साथ प्रदेश के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं बैठक में प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ ही आगामी दिनों में संचालित होने वाली रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। bjp leaders
नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें
