बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन कभी भी बिखर सकता है

बिहार में सियासी संकटको लेकर रुझान आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक़ बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन कभी भी टूटने की खबर आ सकती है। मौजूदा हालात में राज्य में जेडीयू, आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस की सरकार बनती नज़र आ रही है।

बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन कभी भी बिखर सकता है

जेडीयू ने आरसीपी के इस्तीफे और बयान के बाद इस तरह का संकेत दिया है। बीजेपी पर साजिश का आरोप लगने के साथ ही नीतीश कुमार के पाला बदलने के आसार भी है। हालात पर पूरी निगाह बनाए हुए चिराग पासवान भी मैदान में आ गए हैं।

इस बीच होने वाली बैठकों से ये इशारा भी मिल रहा है कि आरसीपी के इस्तीफे का बाद एक तरफ जेडीयू का रवैया सख्त हो गया है। साथ ही ये ख़बरें भी सामने आ रही है कि दावा किया है कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की है। दूसरी ओर एनडीए के सहयोगी जीतनराम मांझी आज अपने विधायकों संग बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *