19 नगरीय निकायों में भाजपा को 11 जबकि कांग्रेस को आठ निकायों में बहुमत मिला

भोपाल: मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किये गये। मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने आठ निकायों में बहुमत प्राप्त किया है।

19 नगरीय निकायों में भाजपा को 11 जबकि कांग्रेस को आठ निकायों में बहुमत मिला

मध्य प्रदेश के 19 शहरी निकायों के कुल 343 वार्डो में चुनाव हुए थे। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राकेश सिंह के मुताबिक़ पांच जिलों में 183 पर भाजपा ने जबकि 143 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

मध्य प्रदेश के निकायों में 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषदें शामिल हैं यहाँ 5 लाख से अधिक वोटर्स ने मतदान किया। इन इन 19 निकायों के 343 वार्ड की वोटिंग के लिए कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस मतदान के लिए एक हजार 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

ये चुनाव गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी और सेंधवा, धार जिले के धार, मनावर और पीथमपुर नगर पालिका में हुए थे। इसके अलावा अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया और पानसेमल, पलसूद, राजपुर और अंजड़, धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही नगर परिषद में चुनाव संपन्न हुए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *