नेताजी की जयंती؛ कोविंद और मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज देशभर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। इसी के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से हैं — राष्ट्रपति कोविन्द

कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से एक हैं। मोदी ने ट्वीट कर सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी।

 

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरता पर हर भारतीय को गर्व है। हम उनकी जयंती पर महान व्यक्तिnत्व को नमन करते हैं। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत को अंग्रेजों के कब्जे से स्वतन्त्र कराने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *