बीजापुर में मुठभेड़ में डीआरजी के घायल जवानों को एयरफोर्स ने निकाला

naxal-attackfile-photoबीजापुर। बीजापुर के बासागुड़ा में नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये है. जिन्हें एयरफोर्स के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से लाया गया है. घायल हेड कांस्टेबल राजू कोदकल और सहायक आरक्षक सुरेश मदकम को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है. डीआईजी पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टी की है. डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है.
घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है. न्यूज 18 से बात करते हुए एयर कॉमोडोर अजय शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में जवानों के घायल होने की उन्हें सूचना मिली उसके बाद एयरफोर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एमआई 17 हेलीकॉप्टर से मुठभेड़ स्थल से ही घायलों को एयरलिप्ट किया गया है

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *