बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क के ज़रिए मिला पहला फाइनलिस्ट

टिकट टू फिनाले टास्क के ज़रिए बिग बॉस 19 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। बिग बॉस के घर में इस समय कुल आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें से अब एक कंटेस्टेंट सीधे फिनाले में पहुंच चुका है।

बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क के ज़रिए मिला पहला फाइनलिस्ट

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले अगले कुछ सप्ताह में होने वाला है। टिकट टू फिनाले टास्क में चार कंटेस्टेंट्स ने दावेदारी पेश की थी, जिसमें से एक प्रतियोगी ने बाजी मार ली है। किस किस्मत वाले ने सीधे फाइनल में जगह बनाई है, ज़रा इसको भी देखा जाए। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 

जैसा कि दर्शक जानते हैं कि बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क दिया गया था, जिसमें 4 सदस्य शामिल हुए थे। इसमें अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट थे। ख़बरों के मुताबिक इन चारों में से गौरव खन्ना ने सीधे फिनाले में जगह बना ली है। यानी कि शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है।

टिकट टू फिनाले टास्क में चारो कंटेस्टेंट के लिए तीन राउंड हुए थे, सभी राउंड 20 मिनट के थे। इसमें पहले राउंड में फरहाना भट्ट बाहर हुईं। दूसरे राउंड में प्रणीत मोरे और फिर गौरव और अशनूर में टक्कर हुई। इसके बाद तीसरे और आखिरी राउंड में अशनूर बाहर हो गईं और गौरव खन्ना ने टास्क जीत लिया और बिग बॉस 19 को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया।

इस समय बिग बॉस 19 में केवल आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना अब फाइनल में पहुंच चुके हैं। फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच मुक़ाबला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का अगला फाइनलिस्ट कौन बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *