मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। यहाँ से भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को बड़े अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार मिल्कीपुर में अंतिम 31वें राउंड की समाप्ति में चंद्रभानु ने 61 हजार 710 वोट से जीत दर्ज की है।

भाजपा ने इस उपचुनाव में बड़ी अंतर के साथ जीत हासिल की है। मतगणना में 31वें राउंड की समाप्ति तक भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु को एक लाख 46 हजार 397 वोट मिले, जबकि उनके मुक़ाबले खड़े अजीत प्रसाद को 84 हजार 687 वोट मिले।

यहाँ के उपचुनावों का इतिहास देखें तो पता चलता है कि इसका जोश आम चुनावों से हमेशा कम रहा है मगर इस बार मिल्कीपुर की सीट ने मतदान का इतिहास रच दिया है।

इस जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई दी है। उप चुनाव में मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री ने सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई दी है। बधाई सन्देश के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास की जीत है।

पार्टी की इस जीत पर बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “आज दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है… मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं।” आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या की यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब यहां हुए 15 चुनावों में इस बार सर्वाधिक मतदान हुआ है। 2022 के आम चुनाव के मुकाबले में भी इस बार की वोटिंग 5 प्रतिशत अधिक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *