अफगानिस्तान: काबुल में आत्मघाती हमला, 20 की मौत और 25 घायल

काबुल: काबुल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भीड़ के निकट गुरुवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उप गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरात राहिमी ने एएफपी को बताया, ‘एक आत्मघाती हमलावर ने एक प्रदर्शन के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों के निकट खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया.’ स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने एएफपी को बताया कि 20 शव शहर के आसपास के अस्पतालों में ले जाये गये है. इनके अलावा 25 घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *