ट्विटर के बादशाह बने एलन मस्क को बड़ी हस्तियों ने दी बधाई

टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क और ट्विटर के चल रही बीच बीते दिन अंतिम रूप ले चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मस्क ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद रहे हैं ये राशि लगभग 3,36,927 करोड़ रुपये के बराबर है।

ट्विटर के बादशाह बने एलन मस्क को बड़ी हस्तियों ने दी बधाई

मास्क और ट्विटर की इस डील पर दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने ट्वीट किया है कि “एलन मस्क के लिए चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार है। टेस्ला ने एक विदेशी कारखाना यहां स्थापित किया है। 2009 से ट्विटर पर चीन के प्रतिबंध ने पहले सुनिश्चित किया था कि चीनी सरकार का माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर व्यावहारिक रूप से कोई कंट्रोल नहीं था।

ट्विटर कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने कहा कि ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है।

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी का बयान है- “अगर कंपनी के सपने को कोई पूरा कर सकता है तो वह मस्क हैं। मुझे उनके मिशन पर पूरा भरोसा है। डोर्सी का कहना है “ट्विटर पर वॉल स्ट्रीट का कब्जा हो गया था और ऐड मॉडल इसपर हावी हो गया था। वॉल स्ट्रीट के चंगुल से बचाने के लिए उठाया गया यह पहला कदम है। मस्क का मिशन ट्विटर को सबसे भरोसेमंद और ओपन मंच बनाना है। यह एक सही लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *