बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी के हाथ आये भारी इनाम

आखिरकार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के विनर के नाम से पर्दा हट गया। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने विजेता के खिताब कब्ज़ा पाने में कामयाबी पाई। शो में प्रतिक सहजपाल रनरअप, करण कुंद्रा दूसरे रनरअप और शमिता शेट्टी तीसरे रनरअप बने।

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी के हाथ आये भारी इनाम

तीन महीने से भी ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस शो के अंत में करण कुंद्रा,तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के बीच जंग की थी जहां उनके फैंस ने उन्हें जिताने की पुरजोर कोशिश की।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1487859851648978944

शो की विनर तेजस्वी ने बिग बॉस 15 ट्रॉफी के साथ 40 लाख रूपए भी जीते है। शो के दौरान तेजस्वी को करण कुंद्रा से प्यार हुआ और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। शो के फिनाले में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा भी अपनी फिल्म ‘गहराइयां’ को प्रमोट करने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *