यूक्रेन संकट पर मुलाकात करेंगे बाइडेन और पुतिन

यूक्रेन संकट पर एक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति माक्रों के प्रस्ताव को अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपतियों ने स्वीकार कर लिया है। ये जानकारी फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन और व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान से मिली है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों के एक प्रस्ताव पर सहमति जताई।

यूक्रेन संकट पर मुलाकात करेंगे बाइडेन और पुतिन

फ्रांस के राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के मुताबिक़ माक्रों ने रविवार को बाइडेन और पुतिन दोनों से फोन पर बात की और दोनों ने सैद्धांतिक रूप से शिखर सम्मेलन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बात चीत में ये भी कहा गया कि यह शिखर सम्मेलन तभी होगा जब रूस यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि वॉशिंगटन ने पुष्टि की है कि वह हमला शुरू होने तक अपनी कूटनीति जारी रखेगा। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन के एजेंडे और अन्य विवरणों पर चर्चा करने के लिए मिलने वाले हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद कहा कि यूरोप में युद्ध नहीं चाहते ताजा घटनाक्रम पर बाइडेन द्वारा कहा गया था कि उनका मानना ​​​​है कि पुतिन ने अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *