भूल भुलैया 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मारा लम्बा हाथ

तब्बू के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की तिकड़ी वाली फिल्म भूल भुलैया 2 एक लम्बे इन्तिज़ार के बाद रिलीज हो गई है। हॉरर कॉमेडी वाली इस फिल्म का दर्शकों को इन्तिज़ार था इसका अंदाज़ा फिल्म के कलेक्शन से हो रहा है।

भूल भुलैया 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मारा लम्बा हाथ

कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई कर ली है।

फिल्म ने पहले दिन 13.75 से 14.75 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन अच्छी शुरुआत के साथ वीकेंड में फिल्म की कमाई और बढ़ने के आसार हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग के रेट्स काफी कम थे और ये इसलिए किया गया ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा टिकट लें।

भूल भुलैया के सीक्वल में बनी अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म भूल भुलैया 2 कोविड के कारन काफी समय तक रुकी रही थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव अहम किरदार में हैं। फिल्म का कलेक्शन इसके अच्छे रुझान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *