नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न

भारत सरकार ने 26 जनवरी के मौके पर नाना जी देशमुख, भूपेन हजारिका और प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देने का फ़ैसला किया.

इनमें नानाजी देशमुख और भूपेन हज़ारिका को ये सम्मान मरणोपरांत दिया गया है जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी भारत के पूर्व राष्ट्रपति रहे हैं.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीनों को भारत रत्न दिए जाने पर अलग अलग ट्विट करके इनके योगदानों के बारे में बताया है. मोदी के मुताबिक नानाजी देशमुख के ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए विकास कामों का जिक्र करते हुए उन्हें सच्चा भारतरत्न बताया है.

जबकि भूपेन हज़ारिका के बारे में मोदी ने लिखा है, उन्होंने भारतीय परंपरागत संगीत को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया. वहीं उन्होंने प्रणब मुखर्जी को मौजूदा समय का बेहतरीन राजनेता बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *