अकबर की फ़ज़ीहत …..

भाजपा नेता एमजे अकबर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘मुझे भी #MainBhiChowkidar कैंपेन में शामिल होने पर गर्व है. एक नागरिक होने के नाते भारत से प्यार करता हूं.

मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आतंकवाद को हटाने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो.’इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने जवाब दिया. उन्होंने इस ट्वीट पर रिप्लाई किया और लिखा, ‘अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई महिला सुरक्षित नहीं.’ रेणुका शहाणे ने हैशटैग में लिखा, ‘बेशर्मी की हद’ और इंडिया मीटू को टैग किया.बता दें,

 

#MeToo अभियान में यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बीजेपी नेता एमजे अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. अकबर पर करीब 20 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. अकबर के इस्तीफे के लिए विपक्षी पार्टी समेत तमाम दलों ने इस्तीफा देने की मांग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *