नेतनयाहू की पत्नी भी लिप्त पाई गईं भ्रष्टाचार में

आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू की पत्नी से गहन पूछताछ की गई।

ज़ायोनी शासन के रेडियो के अनुसार इस्राईल के भ्रष्टाचार निरोधी केन्द्र ने बुधवार को नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू से दो घण्टों तक लगातार गहन पूछताछ की। नेतनयाहू की पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी ख़र्चों का भुगतान सरकारी फंड से किया है। सारा नेतनयाहू से इससे पहले भी आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में पूछताछ हो चुकी है।

 

लाखों डालर की रिश्वत लेने के आरोप में ज़ायोनी प्रधानमंत्री से ही पूछताछ चल रही है। नेतनयाहू पर आरोप है कि उन्होंने जर्मनी की एक कंपनी से लाखों डालर की रिश्वत ली है। इस प्रकार ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *