घोटालेबाज रेड्डी गिरफ्तार : बीजेपी की मुश्किल बढ़ी

बेंगलुरु : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के सभी बड़े नेता इनमें जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। राजस्थान को छोड़ जहां कांग्रेस मुकाबले में बने रहने के लिए मुद्दे तलाश रही हैं। वहीँ आज उसके पंजे में एक मुद्दा आ फंसा है।

ये मुद्दा कर्नाटक से आया है। दरअसल करीब 600 करोड़ पॉन्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम में आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। रेड्डी पर मनी लॉन्डरिंग और मुख्य आरोपी के साथ गैर कानूनी लेन-देन में सहायता करने का आरोप है। इस मामले में महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें, क्राइम ब्रांच पहले से ही रेड्डी को गिरफ्तार करने की सोच रही थी। उसे सिर्फ पुख्ता सबूतों की तलाश थी। जैसे ही सबूत और गवाह ने बयान दिए रेड्डी की गिरफ्तार हो गए। अब रेड्डी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पैसे वसूल कर इन्वेस्टर्स को दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *