सोशल मीडिया पर अपने लम्बे नोट के ज़रिये बेला हदीद ने तोड़ी चुप्पी

लोकप्रिय अमरीकी मॉडल बेला हदीद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिलिस्तीन का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने लम्बे समय तक अपने खामोश रहने का कारण भी बताया है। बेला का पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर अपने लम्बे नोट के ज़रिये बेला हदीद ने तोड़ी चुप्पी

हमेशा से फिलिस्तीन समर्थक रहीं बेला ने फिलिस्तीन-इस्राइल युद्ध पर नोट के जरिए अपनी ख़ामोशी के पीछे का कारण बताया है। इंस्टाग्राम पर बेला ने एक लंबा नोट लिखकर इतने लंबे समय तक खामोश रहने के लिए माफी मांगी है।

नोट में बेला लिखती हैं- ‘मेरी ख़ामोशी के लिए मुझे माफ कर दो। मुझे अभी भी पिछले दो हफ्तों के इस बेहद जटिल और भयावह मामले के लिए आदर्श शब्द नहीं मिल पाए हैं, जिन हफ्तों ने दुनिया का ध्यान उस स्थिति की ओर मोड़ दिया है, जो दशकों से निर्दोष लोगों की जान ले रही है और परिवारों को प्रभावित कर रही है। मुझे बहुत कुछ कहना है, लेकिन आज के लिए, मैं इसे संक्षेप में रखूंगी।’

बेला फिलिस्तीन का पुरजोर समर्थन करते हुए उन इस्राइली परिवारों के लिए शोक व्यक्त करती हैं जो 7 अक्तूबर के दर्दनाक हादसे के शिकार हुए। अपने बयान में वह किसी भी नागरिक पर आतंकवादी हमलों की निंदा करती हैं।

बेला हदीद ने उल्लेख किया है कि मैं अब और चुप नहीं रह सकती। इस संकट ने उन्हें भी प्रभावित किया है। मॉडल आगे लिखती हैं कि उन्हें जान से मारने की सैकड़ों धमकियां प्रतिदिन भेजी जा रही हैं, उनका फोन नंबर लीक कर दिया गया है, और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है।

गाजा में हवाई हमलों पर बेला का कहना है कि मैं जो आघात देख रही हूं, उसे देखकर मेरा दिल दहल गया है। आगे वह कहती हैं कि मैं उन सभी माओं के साथ शोक मनाती हूं, जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है और उन बच्चों के साथ जो अकेले रोते हैं, उन सभी खोए हुए पिताओं, भाइयों, बहनों, चाचाओं, चाचियों, दोस्तों के साथ शोक मनाती हूं, जो फिर कभी इस धरती पर नहीं आएंगे।’

नोट में बेला कहती हैं कि मैं अपने दिलकी गहराई से यक़ीन करती हूं कि किसी भी बच्चे, किसी भी व्यक्ति को उसके परिवार से अस्थायी या अनिश्चित काल के लिए दूर नहीं किया जायेगा। आगे वह कहती हैं कि यह इस्राइली और फलस्तीनी लोगों के लिए समान रूप से लागू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *