बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्ण‍िमा के मेले में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले में कार्तिक पूर्ण‍िमा मेले में स्नान के दौरान भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई है. इस हाइसे में 10 लोग घायल भी हो गए. आपको बता दें कि आज कार्तिक पूर्णिमा है. इसे त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान की पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इसी वजह से लाखों लोग बेगूसराय के‍ सिमरिया घाट पर गंगा स्नान करने के लिए जमा हुए थे. सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है.
डीएम नौशाद ने भगदड़ की रिपोर्ट को गलत बताया है. भीड़ सुबह काफी संख्या में लोग आए थे. 8 बजे भगदड़ वाली हालात नहीं थे. भगदड़ की वजह से मौत नहीं हुई है. 75 साल के ऊपर के दो महिला समेत तीन बुजुर्गों की भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत से मौत हुई है. इनके अलावा कोई घायल नहीं हुआ है. डीएम नौशाद के अनुसार व्यवस्था सही है.
वहीं बेगूसराय के बीजेपी सांसद भोला सिंह ने दरोगा समेत 7 लोगों के मरने का दावा किया है. उनके अनुसार इस भगदड़ के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार जिम्मेदार है. बिना तैयारी के कुम्भ का मेला आयोजित किया गया. इस वजह से यह हादसा हुआ.

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *