बीसीसीआई वर्ल्ड कप के लिए ऑनलाइन 4 लाख टिकट बेचेगा

बीसीसीआई आगामी वर्ल्ड कप के अगले फेज के लिए तकरीबन 4 लाख टिकटों की बिक्री करने जा रहा है।बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि वर्ल्ड कप टिकट की काफी डिमांड है।

बीसीसीआई वर्ल्ड कप के लिए ऑनलाइन 4 लाख टिकट बेचेगा

इस डिमांड को देखते हुए बीसीसीआई ने तकरीबन और 4 लाख टिकट उपलब्ध करवाने का फैसला किया है। बीसीसीआई का कहना है कि स्टेक एसोशिएशन और संबंधित लोगों से बात करने के बाद अगले फेज में करीब 4 लाख टिकटों की ऑनलाइन बिक्री का फैसला लिया गया है।

क्रिकेट के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है कि वह ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। क्रिकेट फैंस ये बुकिंग https://tickets.cricketworldcup.com पर कर सकते हैं।

यह टिकट ऑनलाइन 8 सितंबर रात 8 बजे से उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि यह दूसरे फेज की टिकट बुकिंग होगी। इसके बाद तीसरे फेज की टिकट बुकिंग होने की दशा में जल्द ही नोटिफाई किया जाएगा।

बीसीसीआई ने कहा कि अगले फेज में हम तकरीबन 4 लाख टिकटों की ऑनलाइन बिक्री करने जा रहे हैं। साथ ही आगे ये जानकारी भी दी है कि हमारी कोशिश होगी कि वर्ल्ड कप के मुकाबले देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैंस मैदान तक पहुंचे।

बताते चलें कि 5 अक्टूबर 2023 से वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला ये मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *