चीन में प्रतिबंधित हुआ बीबीसी वर्ल्ड न्यूज का प्रसारण

बीजिंग 12 फरवरी : बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के टेलीविजन और रेडियों प्रसारण पर चीन की सरकार देश ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित लगा दिया है।

बीबीसी ने बताया कि इस प्रतिबंध का कारण चीन में कोरोना वायरस महामारी और अल्पसंख्यक मुस्लिमों के उत्पीड़न के संबंध में रिर्पोटिंग करना है।

बीबीसी ने कहा कि चीन की सरकार के इस फैसले से वह ‘निराश’ है।

हाल ही में ब्रिटेन ने चीन के सरकारी चैनल सीजीटीएन का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

चीन का कहना है कि बीबीसी वर्ल्ड न्यूज ने नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि समाचार सत्य और निष्पक्ष होना चाहिए और न कि चीन के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुुुंचाने वाले। इसलिए देश में एक और वर्ष के लिए बीबीसी के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमिनिक रैब ने चीन के इस कदम को ‘मीडिया स्वतंत्रता का अस्वीकार्य’ कहा, जबकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की निंदा की है और इसे चीन में स्वतंत्र मीडिया को दबाने के लिए एक व्यापक अभियान का हिस्सा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *