अमेरिका के केलिफोर्निया में अज्ञात लोगों में बापू के स्टेचू को नुक्सान पहुँचाया

राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा को अमेरिका में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया। विदेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ महात्मा गांधी की प्रतिमा को उखाड़कर फेंक दिया गया।

यह घटना अमेरिकी के कैलिफोर्निया शहर में है। अमेरिका में भारतीयों ने इस घटना की जांच की मांग की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ बापू की कांस्य प्रतिमा का वजन लगभग 294 किलोग्राम था। इस प्रतिमा को उत्तरी कैलिफोर्निया के डेविस में स्थापित किया गया था।

अज्ञात लोगों ने इसे इसका आधार उखाड़ दिया और उसे नीचे गिरा दिया, जबकि प्रतिमा का आधा चेहरा गायब था। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पार्क के एक कर्मचारी को 27 जनवरी की सुबह महात्मा गांधी की मूर्ति जमीन पर पड़ी मिली।

पुलिस ने कहा कि मूर्ति को उसके मूल स्थान से हटा दिया गया है और अब उसे किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *