नोटबंदी पर घपलेबाजी, पीएम ने कराया 500 बैंकों का स्टिंग आपरेशन

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद आ रही गड़बड़ियों की शिकायतों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए देश के बैंकों की करीब 500 शाखाओं का स्टिंग करवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय के पास अॉपरेशन की करीब 400 सीडी पहुंच भी चुकी हैं। इन बैंकों में पब्लिक और प्राइवेट दोनों बैंक की शाखाएं शामिल हैं। सूत्रों के मानें तो सीडी में बैंक अफसरों, पुलिस, दलाल और जालसाजों की मिलीभगत से नोट बदले जाने के सबूत भी मिले हैं। सीडी में साफ पता चल रहा है कि कैसे प्रभावशाली लोगों, दलालों और पुलिस की साठगांठ से पुराने नोटों को बदला जा रहा है। बैंकों में हुई गड़बड़ी की जांच जारी है और नोटबंदी संकट में सुधार आने के बाद ही इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। bank branche

bank branche modi

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लोगों पर कार्रवाई फिलहाल फरवरी या मार्च तक के लिए टाल दी गई है, जिससे कामकाज पर असर न पड़े। रेवेन्यू इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक अगर बैंक अपनी भूमिका सही तरह से निभाते तो नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों को इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद बैंककर्मी भी सफेद धन को काला और कालेधन को सफेद करने में लगे हैं, जिसके चलते कई बैंककर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने एक्सिस बैंक के मैनेजर विनीत गुप्ता और शोभित सिन्हा को सात दिन की रिमांड पर भेजा था। इन दोनों मैनेजरों को यूपी की राजधानी लखनऊ में काले धन को सफेद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इससे पहले पटना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बिड़ला मंदिर शाखा के एक कर्मी को कालेधन को सफेद और सफेद को कालाधन करने के मामले में निलंबित किया गया था।

www.naqeebnews.com

# bank branche

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *