बांग्लादेश में सड़क हादसों में 17 की मौत, 40 घायल

 

ढाका। बांग्लादेश में आज अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक बच्चे समेत कम से कम 17 लोगों की मौैत हो गयी जबकि करीब 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मोहम्मद हुमायूं कबीर के अनुसार पहली दुर्घटना में यहां से करीब 115 किलोमीटर दूर ब्राह्मणबरहिया के बिजयनगर इलाके में ढाका-सिलहट राजमार्ग पर एक बस और और एक मिनीबस की टक्कर हो गयी। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

dhaka-accident

कबीर के अनुसार जिन लोगों की मौत हुई वे मिनीबस में सवार थे। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार दूसरा हादसा तंगैल के कालीहाटी उपजिले में ढाका..तंगैल राजमार्ग पर हुआ। गाजीपुर जा रही एक बस पलट गयी जिससे पांच व्यक्तियों की जान चली गयी और 21 अन्य घायल हो गए। बस में रेडीमेड कपडे के कारीगर थे जो ईद की छुट्यिां मनाने के बार गाजीपुर के साफीपुर जा रहे थे।

पुलिस ने कहा, ‘‘ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी । दो की बाद में मौत हो गयी। उनमें एक महिला भी है। सभी घायलों का समीप के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’ तंगैल के उपायुक्त महबूब हुसैन ने हादसे में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों के लिए 20,000 टका तथा घायलों के लिए 10,000 टका की अनुग्रह राशि घोषित की है। तीसरी दुर्घटना मादिरपुर के राजौर इलाके में ढाका बारीसाल राजमार्ग पर हुआ। एक बस ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए।

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *