आग से बंग्लादेश में 21 की मौत, 50 घायल

ढाका। इंडस्ट्रियल इलाके, गाजीपुर में स्थित एक फैक्ट्री में  बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग गंभीर रुप से जल गए। गाजीपुर दमकल सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप-सहायक निदेशक अख्तरुज्जमां ने बताया कि सुबह करीब 6.15 बजे पर टेमपको पैकिंजिंग फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के कारण आग लग गई। bangladesh fire

fire in bangladesh

अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की जानें गई है और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जले हैं। घायलों को पास के टोंगी अस्पताल और ढाका मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। 21 मृतकों में से 13 की पहचान की जा चुकी है।

टोंगी अस्पताल के एक डाक्टर ने बताया कि इस वक्त 10 घायलों की स्थिति बेहद नाजुक है। इनके शरीर का अधिंकाश हिस्सा जल चुका है। 20 दमकल गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।

गाजापुर के डिप्टी कमश्नीर एसएस आलम ने बताया है कि इस घटना की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक समिति बनाई गयी है। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। bangladesh fire

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *