बबीता फोगाट की बहन रितिका ने मैच हारने के बाद दे दी जान

नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका फोगाट मृत पाई गई हैं।

बबीता फोगाट की बहन रितिका ने मैच हरने के बाद दे दी जान

सोशल मीडिया मिलने वाली खबरों के मुताबिक रितिका फोगाट केवल एक ही अंक से मुकाबला नहीं जीत सकी थी। अनुमान है उन्होंने अपने फूफा महाबीर फोगाट के गांव बलाली में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की।

प्राप्त खबरों के मुताबिक़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 17 साल की रितिका मैच हारने के बाद मानसिक रूप से बहुत तनाव में थी और उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रितिका को स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

https://twitter.com/PhogatRitu/status/1372412947406884864

इस हार से निराश होकर रितिका ने यह कदम उठाया। रितु फोगाट ने रितिका की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘छोटी बहन रितिका की आत्मा को भगवान शांति दे। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि आपके साथ क्या हुआ। आप हमेशा हमें याद आएंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *