‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर रिलीज, नहीं मिला सबसे बड़े सवाल का जवाब

मुंबई : साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बाहुबली : द कन्क्लूजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे निर्माताओं ने तेलुगू, हिंदी और तमिल में रिलीज किया है। Baahubali

Baahubali

लोगों को उम्मीद थी कि इससे उन्हें अपने सबसे बड़े सवाल का जवाब मिलेगा जो उनके दिमाग में 2015 से उठ रहा है। वो सवाल है आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

ट्रेलर में फिल्म के सभी मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं।

वहीं राणा दग्गुबाती और प्रभाष के बीच लड़ाई के साथ ही अनुष्का शेट्टी और बाहुबली के बीच प्यार को भी बखूबी दिखाया गया है।

राजामाता शिवगामी देवी भी ट्रेलर के शुरुआत में नजर आती हैं। पहली फिल्म की तरह ही इस बार भी सेट काफी ग्रैंड है। ट्रेलर की शुरुआत में अमरेंद्र बाहुबली महिष्मति की असंख्य प्रजा का राजमाता को साक्षी मानकर ध्यान रखने की पतिज्ञा लेते हुए दिखता है। वहीं आगे कटप्पा पीछे से बाहुबली को मारते हुए दिख रहा है। इसके बाद थोड़ा फ्लैशबैक दिखाया गया है।

एक सीन में बाहुबली कटप्पा से कहते हैं कि आपके होते हुए मुझे कोई नहीं मार सकता मामा। लेकिन अफसोस कि लोगों को अपने सवाल का जवाब नहीं मिला और अब फिल्म देखने के बाद ही उन्हें इसका चलेगा क्योंकि ट्रेलर में कुछ भी रीवील नहीं किया गया है।

 ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ में दिखाया गया है कि किस तरह से बाहुबली ऊंचाइयों तक पंहुचा और कैसे उसके वफादार कटप्पा ने उसे मौत के घाट सुला दिया।

फिल्म के निर्माता ट्रेलर से पहले ही फैंस के लिए इसके मोशन पोस्टर्स और टीजर से रिलिज कर चुके। ट्रेलर में फिल्म की कुछ ऐसी झलकियां दिख रही हैं जिससे लोगों को इस रहस्य से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी।

फिल्म का डायरेक्शन एस. एस. राजमौली ने किया है। इसमें प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

बता दें कि इससे पहले खबर थी कि प्रभास और राणा दग्गुबाती स्टारर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज को लेकर भी मेकर्स ने लंबी चौड़ी प्लानिंग की है।

किसी भी आम फिल्म की तरह ट्रेलर को टीवी चैनलौं, यूट्यूब और सिनेमाघरों में एक साथ एक ही तारीख को रिलीज नहीं किया जाएगा।

www.naqeebnews.com

# Baahubali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *