पाकिस्तान को भेजी जाने वाली बिजली काटें अडानी:आजम खान

रामपुर. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने कहा कि, केंद्र सरकार को पाकिस्तान के प्रति उनकी पॉलिसी क्या है, यह स्पष्ट करना चाहिए। कहा कि, व्यापारियों ने खाद्य सामग्री व सब्जियां पाकिस्तान निर्यात करने से रोक दिया है तो क्या अडानी जी को पाकिस्तान भेजी जाने वाली बिजली नहीं रोक देनी चाहिए? इस मामले में सरकार से सवाल होना चाहिए। उन्होंने किसान सम्मान योजना के बहाने पर मोदी पर भी हमला बोला है।


आजम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख रुपए हर भारतीय को देने का वादा किया था, लेकिन दिए जा रहे हैं 2 हजार रुपए, यह ऐसा ही है जैसे 20 लाख बनाम 2,000। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर भारतीयों में तनाव व दोनों देशों के बीच बिगड़े संबंधों पर आजम खान ने कहा के भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता अभी भी बातचीत से मसला हल करने की बात कह रहे हैं तो ऐसे में भाजपा को यह साफ करना चाहिए कि उनकी पॉलिसी क्या है? भारत सरकार को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि पाकिस्तान के लिए उनकी क्या पॉलिसी है।

भारत पाकिस्तान सीमा पर व्यवसायिक गतिविधियों में आई रुकावट भारतीय किसानों के टमाटर और सब्जियां पाकिस्तान निर्यात करने से रोक दिए जाने पर आजम खान ने कहा कि जब किसान भाइयों का टमाटर रोका जा रहा है तो क्या अडानी जी को पाकिस्तान भेजे जाने वाली बिजली नहीं रोक देना चाहिए? उन्होंने कहा इस मामले पर सरकार से सवाल करें, बल्कि सवाल क्यों? सीधे पाकिस्तान भेजे जाने से बिजली काटी जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *