आजम खां का पीएम पर तंज, पूछा- नोटबंदी के लिए किस गधे से ली प्रेरणा

चंदौली : यूपी के चंदौली में समाजवादी पार्टी नेता आजम खां ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. आजम ने पीएम के गधे वाले बयान पर तंज कसा और कहा कि गधे से भी भला कोई प्रेरणा लेता है. आजम खां यहीं नहीं रुके. उन्होंने ये भी कहा कि मोदी जी बताओ नोटबंदी के लिए किस गधे से प्ररेणा ली थी. Azam

Azam

आजम खां ने अपने भाषण में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को भी आड़े हाथों लिया. आजम ने कहा कि साक्षी के मुंह में पायरिया है, वह कभी ब्रश नहीं करता. आजम ने कहा कि साक्षी महाराज से पांच मीटर दूर रहने पर भी ये पता चल जाता है.

आजम खां ने यूपी में कब्रिस्तानों के निर्माण पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान को लेकर अक्सर झगड़े होते थे, इसलिए चारदीवारी कराई. आजम ने कहा- हमने श्मशान नहीं अंत्येष्टि स्थल बनाएं.

आजम खां ने बिजली के मसले पर बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी. आजम ने कहा- सच्चे योगी हो तो बिजली का तार छूकर देख लीजिए.

उन्होंने कहा कि योगी जी तार छूने पर अगर कोई असर नहीं हुआ तो हम नतमस्तक हो जाएंगे और मान लेंगे कि सच्चे योगी हो.

www.naqeebnews.com

# Azam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *