सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ अब थिएटर्स में कुछ देर से आएगी। इसे पहले यह फिल्म 4 मार्च 2026 को होली के मौके पर रिलीज होने वाली थी।

बॉलीवुड के दर्शकों को अब सारा और आयुष्मान की चर्चित फिल्म पति पत्नी और वो 2 के लिए 15 मई 2026 तक इन्तिज़ार करना होगा। दरअसल पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा न होने और एक गाने की शूटिंग बाकी रहने की वजह से मेकर्स ने रिलीज़ डेट बढ़ाने का फैसला लिया है।
इससे पहले 2019 में आने वाली कार्तिक आर्यन की ‘पति पत्नी और वो’ को दर्शकों ने खूब सराहा था। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है, जहां आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के किरदार में तीनों हीरोइनों सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के बीच उलझनों में फंसते दिखेंगे।
दर्शकों को फिल्म की रिलीज़ का इन्तिज़ार था मगर अभी फिल्म ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है जबकि टीजर ने फैंस का क्रेज बढ़ा दिया था। इस फिल्म की की कहानी रिश्तों की उलझनों, जलन और हंसी-मजाक पर बुनी गई है, जो दर्शकों को थिएटर में हंसाने की कोशिश है। फिल्म का प्रोडक्शन टी सिरीज़ और बी आर स्टुडिओज़ ने किया है।
