शिया वक्फ बोर्ड का SC में हलफनामा, विवादित जमीन पर बने राम मंदिर

नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि मामले में आज एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में शिया वक्फ बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर करते हुए कहा की विवादित जमीन पर राम मंदिर बनना चाहिए और उससे थोड़ी दूर मुस्लिम इलाके में मस्जिद बनाई जानी चाहिए।

शिया वक्फ बोर्ड ने यह भी दावा किया कि बाबरी मस्जिद शिया वक्फ थी इसलिए इस मामले में दूसरे पक्षकारों के साथ बातचीत और एक शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने का अधिकार केवल उसी के पास है। उधर बाबरी मस्जिद ऐक्शन कमिटी की ओर से कहा गया है कि कानून की नजर में इस हलफनामे की कोई अहमियत नहीं है।

 

शिया वक्फ बोर्ड का कहना है की अगर मंदिर-मस्जिद का निर्माण हो गया तो इस बड़े विवाद और रोज-रोज की अशांति से लोगों को शांति मिल जाएगी। उधर, अयोध्या विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय बेंच का गठन किया गया है। यह बेंच 11 अगस्त ने इन याचिकाओं की सुनवाई करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *